28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ठाकुर प्रसाद के त्याग ने पार्टी को दी ऊंचाई

पटना: जनसंघ के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ठाकुर प्रसाद की जयंती पर किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार भाजपा के बड़े नेताओं ने इकट्ठा होकर उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी. विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि […]

पटना: जनसंघ के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ठाकुर प्रसाद की जयंती पर किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार भाजपा के बड़े नेताओं ने इकट्ठा होकर उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी.

विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि ठाकुर प्रसाद की तपस्या और त्याग के बल पर बिहार में पार्टी इतनी ऊंचाई पर पहुंची. फतुहा को औद्योगिक नगरी बनाने की सोच उन्हीं की थी. उनके बताये औद्योगिक मैप पर बिहार सरकार चलती, तो यहां उद्योगों का जाल बिछा होता.

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि वैचारिक दूरी होने के बावजूद स्व प्रसाद से उनकी पारिवारिक निकटता बनी रही. कपरूरी ठाकुर के साथ सरकार में रह कर संघ और समाजवादियों का सामंजस्य उन्हीं की देन थी. सांसद सीपी ठाकुर ने कहा कि बिहार में मजदूर हितों के लिए ठाकुर बाबू लगातार चिंतित रहा करते थे. यदा-कदा इन्हीं मुद्दे पर हमसे बराबर विचार विमर्श भी हुआ करता था. इस मौके पर विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व उप नेता गंगा प्रसाद, बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामदेव प्रसाद, विधान पार्षद संजय मयूख ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि स्व ठाकुर प्रसाद और स्व कैलाशपति मिश्र की जोड़ी ने बिहार में मुश्किल दौर से गुजर रही संघ से भाजपा तक के सफर को आसान बनाया. 1967 में ठाकुर प्रसाद ने संघ के सर संचालक और तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नजदीक ला कर मध्यस्थता करने की भूमिका निभायी थी. अध्यक्षता भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामजी सिंह ने की.
कांग्रेस मैदान में भी समारोह : ठाकुर प्रसाद की जयंती पर कदमकुआं स्थित कांग्रेस मैदान में भी कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधायक अरुण कुमार सिन्हा एवं विधान पार्षद प्रो सूरजनंदन मेहता ने किया. इस मौके पर कंबल वितरण तथा दही-चूड़ा भोज हुआ. सभा को विधान पार्षद प्रो सूरज नंदन मेहता, वार्ड पार्षद प्रमिला वर्मा, सुषमा साहू, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें