बिहारशरीफ. राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुश्री ग्रेसी के कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से शुरू संगीत की महफिल मुंबई के पार्श्व गायक जावेद अली की स्वर लहरियों से देर रात तक आबाद रही. राजगीर की वादियां तबले की थाप, हारमोनियम के कर्णप्रिय धुन एवं सुश्री ग्रेसी के घुंघरू की झंकार से गुंजायमान होती रहीं. नवादा जिले के मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय के सप्तम वर्ग की नृत्यांगना सुश्री ग्रेसी ने कत्थक नृत्य का आगाज शिव वंदना के साथ किया. उसने कृष्ण की छवि को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत कर सुधी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सुश्री ग्रेसी की मनमोहक प्रस्तुति के बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष ने उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया. महफिल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के अलंकार म्यूजिकल ग्रुप के संचालक समर आर्य एवं उनके साथियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मदहोश कर दिया. ‘केशरिया आयो म्हारो देश… गीत के साथ राजस्व लोक गीत व नृत्य का ऐसा समां बंधा कि कड़कड़ाती ठंड में भी लोगों को गरमी का एहसास करा दिया. राजस्थानी ग्रुप द्वारा परंपरागत लोक नृत्य भवई, कालवेरिया आदि का भव्य प्रदर्शन किया गया.
BREAKING NEWS
घुंघरू की झंकार से गूंज उठीं राजगीर की वादियां
बिहारशरीफ. राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुश्री ग्रेसी के कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से शुरू संगीत की महफिल मुंबई के पार्श्व गायक जावेद अली की स्वर लहरियों से देर रात तक आबाद रही. राजगीर की वादियां तबले की थाप, हारमोनियम के कर्णप्रिय धुन एवं सुश्री ग्रेसी के घुंघरू की झंकार से गुंजायमान होती […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement