ePaper

एनआरआइ के घर का दरवाजा तोड़ 25 लाख का सामान ले गये चोर

Updated at : 07 Jan 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरआइ के घर का दरवाजा तोड़ 25 लाख का सामान ले गये चोर

patna news: फुलवारीशरीफ. फुलवारी के पॉश कॉलोनी ताज इंक्लेव में रविवार रात चोरों ने एक एनआरआइ के घर धावा बोल चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. फुलवारी के पॉश कॉलोनी ताज इंक्लेव में रविवार रात चोरों ने एक एनआरआइ के घर धावा बोल चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर के मुख्य दरवाजा तोड़ अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा कर फरार हो गये. यह वारदात एक आइपीएस व डीएसपी के घर के बगल में हुई. घटना की जानकारी गृह स्वामी के द्वारा थाने को दी गयी. एनआइआर अरशद हुसैन कुवैत में वरीय प्रबंधक के पद पर तैनात हैं. उनका फुलवारीशरीफ ताज इंक्लेव में आइपीएस आमिर जावेद व डीएसपी कैशर आलम के बगल में मकान है. जहां उनकी पत्नी ऊपरी व साली परिवार के साथ नीचे वाले तल्ले पर रहती है. दो दिन पूर्व सभी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगा गये थे. सोमवार को पड़ोसी ने देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है तब उन्होंने इस बात की जानकारी अरशद के साढ़ू को दी. जब वह पहुंचे तो देखा कि चोर कमरे का दरवाजा तोड़ अलमारी सहित दीवान को तोड़ उसमें रखा करीब बीस लाख रुपये मूल्य का सोने का जेवरात पांच आइपैड, लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान लेकर चले गये. चोरों ने हर एक कमरे की तलाशी ली और एनआरआइ व उनकी साली दोनों के कमरे में रखा जेवरात व अन्य कीमती सामान चुरा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन