21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

माहुरी मंडल बनायेगा वैवाहिक वेबसाइट

कोलकाता माहुरी मंडल का वार्षिक अधिवेशन संपन्नकोलकाता. कोलकाता माहुरी कल्याण मंडल का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन रविवार को विधाननगर शिशु उद्यान ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. मां मथुरासिनी की पूजा के साथ अधिवेशन की शुरुआत हुई. अधिवेशन के दौरान वैवाहिक सुविधा के लिए मंडल की ओर से वैवाहिक वेबसाइट बनाने की भी घोषणा की गयी. मंडल की […]

कोलकाता माहुरी मंडल का वार्षिक अधिवेशन संपन्नकोलकाता. कोलकाता माहुरी कल्याण मंडल का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन रविवार को विधाननगर शिशु उद्यान ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. मां मथुरासिनी की पूजा के साथ अधिवेशन की शुरुआत हुई. अधिवेशन के दौरान वैवाहिक सुविधा के लिए मंडल की ओर से वैवाहिक वेबसाइट बनाने की भी घोषणा की गयी. मंडल की पत्रिका माहुरी दर्पण का भी विमोचन किया गया. मंडल के अध्यक्ष अरुण चरणपहाड़ी ने कहा कि विभिन्न शहरों में माहरी समाज के सदस्यों के बिखरे रहने के कारण विवाह के समय समस्या का सामना करना पड़ रहा है. योग्य लड़का व लड़की की जानकारी नहीं मिल पाती है. मंडल वैवाहिक कार्य के लिए एक प्लेटफॉर्म का कार्य करेगा. वहीं, मंडल के महासचिव अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज के लोगों को एकजुट करने में मंडल एक मंच का कार्य कर रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय तरवे व कैप्टन अशोक एस प्रकाश, सचिव पुरुषोत्तम चरणपहाड़ी व रमेशचंद्र गुप्ता व संयोजक ब्रजराज गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विकास तरवे ने कार्यक्रम का संचालन किया. अधिवेशन में दुर्गापुर माहुरी मंडल के शंकर प्रसाद गुप्ता तथा गिरिडीह माहुरी मंडल के शत्रुघन प्रसाद गुप्ता ने भी शिरकत की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें