27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विनोद मिश्रा बने इंटरमीडिएट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

पटना. बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ का चुनाव बुद्ध मार्ग स्थित समिति कार्यालय में मंगलवार को संपन्न हुआ. संघ के अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार को चुना गया है. विनोद कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अश्विनी पाठक को 82 वोट से हराया. उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए नरेश कुमार व राम प्रसाद कुशवाहा […]

पटना. बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ का चुनाव बुद्ध मार्ग स्थित समिति कार्यालय में मंगलवार को संपन्न हुआ. संघ के अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार को चुना गया है. विनोद कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अश्विनी पाठक को 82 वोट से हराया. उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए नरेश कुमार व राम प्रसाद कुशवाहा को चुना गया. कर्मचारी संघ के चुनाव में सबसे दिलचस्प महासचिव पद के चुनाव को लेकर हुआ. महासचिव के एक पद के लिए संजय मिश्रा द्वितीय और अनिल कुमार सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही. एक वोट के अंतर होने पर इस पद के लिए दुबारा मतगणना किया गया. दुबारा मतगणना में संजय मिश्रा द्वितीय को विजयी घोषित किया गया. संजय मिश्रा द्वितीय को 140 और अनिल कुमार सिंह को 137 वोट प्राप्त हुए. कोषाध्यक्ष पद के लिए युगल किशोर प्रसाद को निर्विरोध चुना गया. संयुक्त सचिव के पद बह्मानंद झा और रामेश्वर सिंह को चुना गया. मंगलवार को पूरे दिन इंटर काउंसिल में मतदान को लेकर गहमा-गहमी रही. सुबह 10 से 4 बजे तक वोट डाले गये. कुल 310 वोटर थे. लेकिन, 280 कर्मचारियों ने ही मतदान में भाग लिया. शाम 6 बजे परिणाम की घोषणा की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें