Bihar: पटना में जल कर मरीं 1700 मुर्गियां, मुर्गी फार्म पहुंची दमकल की टीम, आग लगने का जानें कारण

Updated:
विज्ञापन

पटना के दानापुर में अचानक एक मुर्गी फार्म में आग लग गयी. आग लगने से करीब 1700 मुर्गियां जलकर मर गयी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जानिये किन वजहों से लगी आग…

विज्ञापन

दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र ढिबरा गांव में गुरुवार की देर रात मुर्गी फार्म में शॉट सर्किट से आग लगाने से 1700 मुर्गी व बच्चों समेत सारा सामान जल कर राख हो गया. अगलगी में तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर पहुंची दमकल

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया. परंतु आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं हो रहा था. लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर पुलिस व अग्निशमन दस्ता को दिया. सूचना के बाद दमकल गाड़ी पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पीड़ित शशि शेखर ने बताया कि अगलगी में 1700 मुर्गी व बच्चों समेत सारा सामान जल खाक हो गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात मुर्गी फार्म में आग की लपटें देखी गयीं.

Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार की छह पंचायतों को करेंगे सम्मानित, 12 पुरस्कार बढ़ाएंगे प्रदेश का मान
मुर्गी फार्म की ओर दौड़े लोग

आग देख कर लोग मुर्गी फार्म की ओर दौड़े. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें काफी ऊपर उठ रहा थीं. मिलने के बाद अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार दो दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया.

शॉट सर्किट से लगी आग

अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आग लगाने के कारण शॉट सर्किट बताया गया है. जमसौत पंचायत के वार्ड संख्या 12 में अगलगी की घटना है. थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि अगलगी की सूचना नहीं है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन