ePaper

फुलवारीशरीफ : इलाज के नाम पर ठगे 40 हजार, दो गिरफ्तार

Updated at : 22 Feb 2020 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : इलाज के नाम पर ठगे 40 हजार, दो गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ : सरकारी अस्पताल से हार्ट पेशेंट को बेहतर और सस्ते इलाज का झांसा देकर निजी हॉस्पिटल लाकर फंसाने वाले दो दलालों को राम कृष्णा नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इलाज के नाम पर मरीज से 40 हजार रुपये भी ठग लिये गये. अब पुलिस उस निजी अस्पताल के मालिक […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : सरकारी अस्पताल से हार्ट पेशेंट को बेहतर और सस्ते इलाज का झांसा देकर निजी हॉस्पिटल लाकर फंसाने वाले दो दलालों को राम कृष्णा नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इलाज के नाम पर मरीज से 40 हजार रुपये भी ठग लिये गये.
अब पुलिस उस निजी अस्पताल के मालिक को तलाश रही है. अस्पताल मालिक मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है. ऐसे में यदि पटना शहर में इलाज कराने आये हैं, तो निजी हॉस्पिटल के दलालों से सावधान रहें. अच्छे और सस्ते दर पर इलाज के नाम पर आपसे रुपये ऐंठे जा सकते हैं. पूरे शहर में ऐसे दलाल सक्रिय हैं.
कम खर्च में बेहतर इलाज कराने का दिया झांसा : इस संबंध में रामकृष्ण नगर थानेदार मनोज कुमार सिंह ने बताया की नंद लाल छपरा के पास बाइपास में एक निजी हॉस्पिटल के दो दलाल एनएमसीएच में भर्ती मधेपुरा के रहनेवाले हार्ट पेशेंट सागर सोनी के पास पहुंचे. दलाल राहुल और रौशन ने मरीज की पत्नी रेखा और उनके बेटे दीपांशु को झांसे में लिया और कहा कि यहां से बेहतर इलाज कम खर्च में करा देंगे.
मां-बेटे दलाल के झांसे में आकर सागर सोनी को एक निजी हॉस्पिटल ले आये. दीपांशु से पहले दिन 20 हजार नगद ले लिये गये. दूसरे दिन फिर इलाज के नाम 20 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करा लिये गये. इतना ही नहीं उसके बाद 60 हजार और देने की डिमांड अस्पताल ने कर दी, जिसके बाद मामला बिगड़ गया. जब मरीज ने अस्पताल से नाम कटाने की बात कही, तो मरीज को नहीं छोड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन