पटना : 28 दिन बाद भी गायब छात्रा को नहीं बरामद कर सकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : घर से काॅलेज आफ कॉमर्स के लिए निकली द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा कुमारी का अब तक पता नहीं चल पाया है. घरवालों के पास किसी प्रकार का फोन भी नहीं आया है. इस मामले में 25 जनवरी को पत्रकार नगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक […]
विज्ञापन
पटना : घर से काॅलेज आफ कॉमर्स के लिए निकली द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा कुमारी का अब तक पता नहीं चल पाया है. घरवालों के पास किसी प्रकार का फोन भी नहीं आया है. इस मामले में 25 जनवरी को पत्रकार नगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक पुलिस उसकाे तलाश नहीं पायी है
इससे घरवाले काफी परेशान हैं. रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कॉलोनी के रहने वाले मिथिलेश कुमार चौरसिया का कहना है कि 25 जनवरी को घर से एडमिट कार्ड लाने की बात कह कर कॉलेज के लिए निकली थी. शाम को 4 बजे उसने पिता को फोन किया था और कहा था कि काफी भीड़ होने के कारण एडमिट कार्ड लेने में काफी देर हो गयी है. इसके बाद फोन आया कि कुछ लोगों ने उसे नशे की गोली खिला दी है और नहीं पता कि उसे कहां ले जा रहे हैं. इसके बाद से फोन स्विच ऑफ है. पुलिस का कहना है कि छानबीन चल रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन