बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम: आरसीपी सिंह
Updated at : 20 Feb 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून का फायदा सबसे अधिक महिलाओं को हुआ है. महिलाओं के कहने पर ही बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया. बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून का फायदा सबसे अधिक महिलाओं को हुआ है. महिलाओं के कहने पर ही बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया.
बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है.वे बुधवार को प्रदेश जदयू की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन सात स्ट्रैंड रोड पटना में किया गया था.आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार आने से महिलाएं सबल हुई हैं.
इस बदलाव का असर दिख रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को पंचायत व नगर निकाय के चुनाव के अलावा नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें अधिकार दिया है, जिसका परिणाम राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिखता है.जदयू की महिलाएं हर घर में जाकर लोगों से मिलकर शराबबंदी के लाभ को बताएं कि इसका सबसे ज्यादा फायदा भी महिलाओं को ही हुआ है.
सम्मेलन के बाद रोड शो होगा : श्वेता विश्वास
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में 20 हजार से ज्यादा महिला जदयू की कार्यकर्ता शामिल होंगी. विधानसभा चुनाव से पहले महिला जदयू हर बूथ पर बूथ सखी बनायेगी.
साथ ही इस सम्मेलन के बाद महिला जदयू पूरे प्रदेश में रोड शो का आयोजन करेगी. यह रोड शो देश में महिला यानी आधी आबादी का पहला रोड शो होगा.इस अवसर पर माधवी सिंह, राशि खत्री, वीणा यादव, सुधा गुप्ता, रेणु कुशवाहा, मोनिका सिंह, संगीता यादव और पूनम झा ने भी विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




