पटना : जीएसटी का सर्वर नहीं काम कर रहा, रिटर्न फाइल में मुश्किल

Updated at : 19 Feb 2020 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जीएसटी का सर्वर नहीं काम कर रहा, रिटर्न फाइल में मुश्किल

पटना : जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ मंगलवार को बिहार कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के आह्वान पर जीएसटी कार्य से जुड़े अभिवक्ता और प्रोफेशनलों ने धरना-प्रदर्शन कर जुलूस निकाला. इसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और प्रोफेशनल्स शामिल हुए. जुलूस अंटा घाट कार्यालय से निकल कर कारगिल चौक पर पहुंचा. इसके बाद एसोसिएशन के एक […]

विज्ञापन
पटना : जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ मंगलवार को बिहार कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के आह्वान पर जीएसटी कार्य से जुड़े अभिवक्ता और प्रोफेशनलों ने धरना-प्रदर्शन कर जुलूस निकाला.
इसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और प्रोफेशनल्स शामिल हुए. जुलूस अंटा घाट कार्यालय से निकल कर कारगिल चौक पर पहुंचा. इसके बाद एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और सीजीएसटी और एसजीएसटीकी कमिश्नर डाॅ प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर बिहार कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव पीके मिश्रा ने बताया कि जीएसटी का सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है. इससे रिटर्न फाइल करना मुश्किल हो रहा है. आइटीसी ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे व्यापारी के पास टैक्स लायबिलिटीज सेट ऑफ करने के लिए फंड नहीं है.
उन्होंने बताया कि अपील की लंबी प्रक्रिया है. व्यवस्था ऐसी है कि व्यापारी के एडवोकेट भी पेनाल्टी से बचाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष एके पांडेय ने बताया कि व्यापारी, टैक्स कंसल्टेंट ऐसे मुकाम पर पहुंच गये हैं कि व्यापारी को अपना व्यापार बचाना, प्रोफेशनल को अपना प्रोफेशन बचाना जीएसटी की विसंगतियों के कारण मुश्किल-सा लग रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन