पटना : जबरन स्कूल बंद करा रहे शिक्षकों को बर्खास्त कर होंगी नयी नियुक्तियां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर कहा है कि ऐसे शिक्षक जो जबरन स्कूल बंद करा रहे हैं, वीक्षण व मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं, उन्हें बर्खास्त कर उनके स्थानों पर नयी नियुक्तियां की जायेंगी. इसके लिए जिलों में चल रही वर्तमान नियोजन प्रक्रिया में ही इस […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर कहा है कि ऐसे शिक्षक जो जबरन स्कूल बंद करा रहे हैं, वीक्षण व मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं, उन्हें बर्खास्त कर उनके स्थानों पर नयी नियुक्तियां की जायेंगी. इसके लिए जिलों में चल रही वर्तमान नियोजन प्रक्रिया में ही इस कवायद को शामिल किया जायेगा. उन्होंने यह आदेश सभी जिलों को भेज दिया है.
अपर मुख्य सचिव का यह आदेश उस समय आया है, जब प्रदेश भर में कई जगहों पर स्कूल में तालाबंदी की सूचनाएं मिली हैं. अपर मुख्य सचिव के आधिकारिक पत्र में लिखा है कि इसके लिए मुख्यालय स्तर पर अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है. कोषांग का दूरभाष नंबर 0612- 2215181 है.
पत्र में कहा गया है कि हड़ताल के समर्थक ऐसे शिक्षक जो शिक्षा विभाग के जिले से लेकर प्रखंड स्तर के कार्यालय बंद करा रहे हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाये. वीक्षण और मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
मालूम हो कि ऐसे शिक्षक जिन्हें ड्यूटी पर आने से हड़ताल समर्थक रोक रहे हों, उन पर भी अब प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. वीक्षण और मूल्यांकन कार्य में लगाये गये ऐसे शिक्षक जो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सभी डीएम, नगर आयुक्त, डीडीसी व डीइओ को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन