पटना : चंदन के घर पहुंचे सचिवालय डीएसपी पत्नी से की पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2020 9:06 AM

विज्ञापन

पटना : टिश्यू पेपर कंपनी में सेल्समैन का काम करने वाले चंदन कुमार की हत्या मामले में जांच के लिए शुक्रवार को सचिवालय डीएसपी चंदन के घर फुलवारीशरीफ महुआ बाग गये थे. यहां काफी देरे तक उसकी पत्नी कुसुम देवी से पूछताछ की गयी. पत्नी ने बताया कि वेटनरी कॉलेज में काम करने वाले भोला […]

विज्ञापन
पटना : टिश्यू पेपर कंपनी में सेल्समैन का काम करने वाले चंदन कुमार की हत्या मामले में जांच के लिए शुक्रवार को सचिवालय डीएसपी चंदन के घर फुलवारीशरीफ महुआ बाग गये थे. यहां काफी देरे तक उसकी पत्नी कुसुम देवी से पूछताछ की गयी. पत्नी ने बताया कि वेटनरी कॉलेज में काम करने वाले भोला राम से पिछले चार-पांच साल से विवाद चल रहा है.
दोनों में मारपीट भी हुई थी. कुसुम देवी को शक है कि भोला राम ने ही हत्या कराया है. दूसरी तरफ छानबीन कर रही एयरपोर्ट पुलिस को भी किसी अन्य मामले की जानकारी नहीं मिली है. पुलिस भी अब भोला राम से चल रहे विवाद को ही हत्या का कारण मान रही है. पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
वर्ष 2016 में चंदन भी जा चुका है जेल : चंदन 2016 में जेल जा चुका है, लेकिन उसका कोई और आपराधिक रिकार्ड नहीं है. फिलहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन हत्या उसकी शूटर से करायी गयी है. चंदन को चार गोली मारी गयी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. 11 फरवरी को बीएमपी के पास चंदन की उस समय हत्या कर दी गयी थी जब वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर से निकला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन