पटना : लाभ नहीं देने वाले कारखानों पर अब की जायेगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इएसआइसी : श्रम संसाधन विभाग ने निबंधन रद्द करने का दिया निर्देश पटना : श्रम संसाधन विभाग ने राज्य भर में निबंधित व गैर निबंधित कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को इएसआइसी का लाभ दिलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है. जहां भी कर्मियों […]
विज्ञापन
इएसआइसी : श्रम संसाधन विभाग ने निबंधन रद्द करने का दिया निर्देश
पटना : श्रम संसाधन विभाग ने राज्य भर में निबंधित व गैर निबंधित कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को इएसआइसी का लाभ दिलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है. जहां भी कर्मियों को इएसआइसी का लाभ नहीं मिल रहा हो, उस संस्थान, दुकान, मॉल को सील करने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने जिलों में तैनात अधिकारियों को स्पेशल ड्राइव चलाकर हर माह रिपोर्ट मांगी है. ताकि, योजना का लाभ लेने में कर्मी कहीं वंचित नहीं रहे.
निबंधन के लिए करें प्रचार-प्रसार :
विभाग राज्य भर में निबंधन के लिए जागरूकता अभियान चलायेगा. मार्च के बाद दुकानों की सूची बनाया जायेगा. जिसने निबंधन नहीं कराया होगा. उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी. इसके पूर्व दुकानों को नोटिस भेजा जायेगा.
यह है नियम
कोई भी छोटे-बड़े संस्थान, दुकान, रेस्टोरेंट जहां 10 से अधिक कर्मी एक साथ काम करते हैें, उन्हें इएसआइसी का लाभ मिलना चाहिए. इसके लिए कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह कर्मियों को इएसआइसी की योजना से जोड़ने के लिए वहां जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन