पटना : बीएचयू एंट्रेंस टेस्ट का सेंटर अब सारण में भी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2020 8:31 AM

विज्ञापन

29 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन पटना : बनारस हिंदू विवि (बीएचयू) के शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए ग्रेजुएशन (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के विभिन्न सिलेबस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है. बीएचयू में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स 29 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स […]

विज्ञापन
29 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
पटना : बनारस हिंदू विवि (बीएचयू) के शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए ग्रेजुएशन (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के विभिन्न सिलेबस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है. बीएचयू में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स 29 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स www.bhuonline.in पर प्राप्त कर सकते हैं. बीएचयू में एडमिशन के लिए टेस्ट कंप्यूटर आधारित होगी. इसके लिए देश के 200 शहरों में टेस्ट करायी जायेगी. इस बार बिहार में पटना के साथ-साथ सारण में भी सेंटर बनाया जायेगा. टेस्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर जून तक देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख शहरों में होगी.
बीएचयू परीक्षा नियंत्रक ने बिहार के सारण जिले के पिछले तीन वर्षों से अभ्यर्थियों की संख्या व प्रवेश परीक्षा में सफलता को देखते हुए छपरा को अपना प्रमुख यूइटी (अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) केंद्र घोषित करने का फैसला लिया है. इस बार पटना व सारण जिले के छात्र-छात्राओं के आवेदन को देखते हुए तथा ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण 10 अतिरिक्त संभावित परीक्षा केंद्र भी पूरे बिहार के लिए तय किये गये हैं. यह पूरे बिहारवासियों की उपलब्धि है. इसकी मांग पिछले तीन वर्षों से बीएचयू के पूर्ववर्ती पंकज कुमार राठौर कर रहे थे. राठौर सारण, सीवान व गोपालगंज के विभिन्न भागों में जाकर उच्च शिक्षा के लिए सभी को प्रेरित कर रहें हैं. ताकि, बीएचयू जैसे स्थानों में लोग पढ़े.
पांच संस्थानों, फैकल्टियों और 134 विभागों में एडमिशन का मौकाकाशी हिंदू विवि सत्र 2020-21 के एडमिशन प्रक्रिया के आधार से पांच संस्थानों, 16 फैकल्टियों और 134 विभागों, एक महिला महाविद्यालय और दो इंटर डिसीप्लीनरी स्कूलों में उपलब्ध सीटों के लिए परीक्षार्थियों का चयन होगा. छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधारपर बनी मेरिट लिस्ट और कटऑफके अनुसार स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जायेगा.अंडर ग्रेजुएट स्तर पर प्रमुख कोर्सेस : बीए, बीकॉम, बीएससी, बीपीए, बीएफए, एलएलबी, बीवोक, बीएड, बीवीएससीएच व शास्त्री (ऑनर्स).
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन