पटना : पीयू में कैफेटेरिया इ-लाइब्रेरी का शिलान्यास आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2020 8:29 AM
विज्ञापन
24 घंटे खुली रहेगी लाइब्रेरी, 12 लाख से होगा निर्माण पटना : सोमवार को पीयू सेंट्रल लाइब्रेरी में कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह कैफेटेरिया इ-लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे. उक्त लाइब्रेरी में छात्र-छात्राएं न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि चाय-कॉफी का भी आनंद ले सकेंगे. लगभग 12 लाख की लागत से उक्त लाइब्रेरी का निर्माण कराया जायेगा. लाइब्रेरी […]
विज्ञापन
24 घंटे खुली रहेगी लाइब्रेरी, 12 लाख से होगा निर्माण
पटना : सोमवार को पीयू सेंट्रल लाइब्रेरी में कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह कैफेटेरिया इ-लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे. उक्त लाइब्रेरी में छात्र-छात्राएं न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि चाय-कॉफी का भी आनंद ले सकेंगे. लगभग 12 लाख की लागत से उक्त लाइब्रेरी का निर्माण कराया जायेगा.
लाइब्रेरी में छात्र-छात्राएं आॅनलाइन किताबें पढ़ सकेंगे. इसके अतिरिक्त भी कई सुविधाएं इस लाइब्रेरी में होगी.
नैड से जोड़ा जायेगा लाइब्रेरी को : नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) से इस लाइब्रेरी को जोड़ा जायेगा. देश-विदेश के कई डिजिटल लाइब्रेरियों से उसे कनेक्ट किया जायेगा. इसके तहत छात्र-छात्राएं लाखों किताब ऑनलाइन पढ़ पायेंगे. लाइब्रेरी पूरी तरह से वाइ-फाइ होगी. छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह होगी. कुर्सियां होंगी. साज-सज्जा की जायेगी.
लाइब्रेरी में कन्फर्ट का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा. छात्र-छात्राओं के ऑर्डर पर चाय या कॉफी दी जायेगी. उसके लिए छात्रों को कुछ राशि देनी होगी. लाइब्रेरी इंचार्ज प्रो रवींद्र कुमार ने कहा कि शिलान्यास के चार-पांच महीने के अंदर लाइब्रेरी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी. नये सत्र में छात्रों के लिए यह लाइब्रेरी पूरी तरह से तैयार रहेगी. लाइब्रेरी के डिजिटलाइजेशन का काम भी चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










