बिहार में संचालित हो रहे थे 1765 अवैध पैथोलॉजी सेंटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य में वर्षों से मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ करनेवाले 1765 अवैध पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी सेंटरों की पहचान कर ली गयी है. पूर्वी चंपारण में 164 तो दरभंगा व गोपालगंज जिलों में तो रिकाॅर्ड 107-107 अवैध पैथोलॉजी सेंटर संचालित किये जा रहे थे. पटना हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में वर्षों से मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ करनेवाले 1765 अवैध पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी सेंटरों की पहचान कर ली गयी है. पूर्वी चंपारण में 164 तो दरभंगा व गोपालगंज जिलों में तो रिकाॅर्ड 107-107 अवैध पैथोलॉजी सेंटर संचालित किये जा रहे थे. पटना हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य भर में फैले इस प्रकार के अवैध सेंटरों की सूची तैयार कर सार्वजनिक कर दी गयी है. इन सेंटरों द्वारा जांच रिपोर्ट संदेह के घेरे में है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य भर के वैध पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी सेंटरों की सूची प्रकाशित करने के बाद गुरुवार को अवैध रूप से संचालित सेंटरों की सूची जारी कर दी है. कुछ जिलों द्वारा इन सेंटरों को बंद करा दिया गया है तो कुछ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार में पटना में 58 के अलावा राज्य में हजारों अवैध सेंटर संचालित किये जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन