ePaper

पटना : अब हथियार निर्यातक बन गया है भारत

Updated at : 07 Feb 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब हथियार निर्यातक बन गया है भारत

पटना : भाजपा प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है कि देश की आजादी के बाद से भारत लंबे समय तक दुनिया में हथियारों का आयातक रहा है, परंतु अब यहां से हथियारों का निर्यात शुरू हो गया है. 2014 में भारत ने दो हजार करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्यात किया था. यह प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है कि देश की आजादी के बाद से भारत लंबे समय तक दुनिया में हथियारों का आयातक रहा है, परंतु अब यहां से हथियारों का निर्यात शुरू हो गया है. 2014 में भारत ने दो हजार करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्यात किया था. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद बढ़कर 2019 में 17 हजार 200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगले पांच वर्षों में इसे बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. देश में ही रक्षा उपकरणों का निर्माण करने के लिए 2018 में रक्षा विनिर्माण समिति का गठन किया था. लखनऊ में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में करीब एक हजार से ज्यादा रक्षा उपकरण निर्माताओं एवं कंपनियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन