पटना : आजादी की लड़ाई में स्व जगलाल की अहम भूमिका : उदय नारायण चौधरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्वतंत्रता सेनानी स्व जगलाल चौधरी की 125वीं जयंती समारोह बुधवार को एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जगलाल बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका है. उनकी लड़ाई में दलितों की बड़ी भागीदारी हुई, जिस […]
विज्ञापन
पटना : स्वतंत्रता सेनानी स्व जगलाल चौधरी की 125वीं जयंती समारोह बुधवार को एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जगलाल बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका है.
उनकी लड़ाई में दलितों की बड़ी भागीदारी हुई, जिस देश को उन्होंने आजादी दिलायी, उसी देश का संविधानखतरे में है. इसका ताजा उदाहरण एनआरसी व सीएए जैसे कानूनको थोपा जा रहा है. मौके पर संस्थाके अध्यक्ष बिहारी प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान राधो चौधरी, डॉ धर्मदेव चौधरी, हीरालाल चौधरी, जगदीश चौधरी, अशोक चौधरी के साथ कई मौजूद थे, जिन्होंने अपनी-अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव विश्वनाथ चौधरी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










