पटना :रामाधार सिंह का आरोप निराधार : बिंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री ब्रज किशोर बिंद ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार और बेबुनियाद बताया है. साथ ही उन्हें अपना बड़ा भाई और सम्माननीय कहा है. ब्रज किशोर बिंद ने कहा है कि सरकार में उन्हें खान एवं […]
विज्ञापन
पटना : खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री ब्रज किशोर बिंद ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार और बेबुनियाद बताया है. साथ ही उन्हें अपना बड़ा भाई और सम्माननीय कहा है. ब्रज किशोर बिंद ने कहा है कि सरकार में उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी मिली.
अपने कार्यकाल के दौरान 2018-19 में विभाग का लक्ष्य 1600 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली का था. उन्होंने अपने नेतृत्व में तय लक्ष्य से 165 फीसदी अधिक करीब तीन हजार करोड़ रुपये का राजस्व बिहार सरकार को दिया. यह उपलब्धि इमानदारी से ही काम करने का नतीजा है. गौरतलब है कि औरंगाबाद में सूर्य महोत्सव के दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने अपनी ही पार्टी के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री ब्रज किशोर बिंद पर रविवार को बालू माफियाओं से रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन