पटना : सवाल करेंट अफेयर्स के, पर दो साल पुराने

Updated at : 02 Feb 2020 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सवाल करेंट अफेयर्स के, पर दो साल पुराने

बीपीएससी सहायक मुख्य परीक्षा पटना : बीपीएससी की ओर से अपने यहां सहायकों की नियुक्ति के लिए शनिवार को ली गयी मुख्य परीक्षा में करेंट अफेयर्स से संबंंधित सवाल दो साल पुराने पूछे गये थे. इससे परीक्षार्थियों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा. ऐसे प्रश्नों की संख्या सात थी. 2018 के अंतरिम बजट […]

विज्ञापन
बीपीएससी सहायक मुख्य परीक्षा
पटना : बीपीएससी की ओर से अपने यहां सहायकों की नियुक्ति के लिए शनिवार को ली गयी मुख्य परीक्षा में करेंट अफेयर्स से संबंंधित सवाल दो साल पुराने पूछे गये थे. इससे परीक्षार्थियों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा.
ऐसे प्रश्नों की संख्या सात थी. 2018 के अंतरिम बजट से संबंंधित सवाल भी इसमें शामिल थे, जब पीयूष गोयल वित्तमंत्री थे. रीजनिंग से 50 प्रश्न पूछे गये थे. जबकि, मैथ से 10 प्रश्न. विशेषज्ञों के मुताबिक सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के आसान होने के कारण रीजनिंग पर ही ज्यादातर अभ्यर्थियों की सफलता निर्भर करेगी. क्योंकि, ये प्रश्न समय लेने वाले थे. जिनकी गति अच्छी है, वे ही ऐसे सभी प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने में सफल रहे होंगे. सामान्य विज्ञान से संबंधित सवाल भी अन्य परीक्षाओं की तुलना में अधिक पूछे गये और इनकी कुल संख्या 40 रही. इनमें से 10 प्रश्न जीव विज्ञान से संबंधित थे. परीक्षा में 600 अभ्यर्थी शामिल हुए.
600 परीक्षाथी हुए परीक्षा में शामिल
करेंट नहीं थे करेंट अफेयर्स के सवाल
करेंट अफेयर्स से संबंधित सवाल करेंट नहीं थे. परीक्षा में दो साल पहले के प्रश्नों को पूछा गया.
कुंदन कुमार
रीजनिंग तय करेगा चयन
रीजनिंग से बड़ी संख्या में प्रश्न पूछे गये और वह ही तय करेगा कि किसका चयन होना है.
अपूर्व पराशर
ऊपर जायेगा कटऑफ
प्रश्न ठीक थे. विवादास्पद कुछ भी नहीं था. प्रश्न हल्के हाेने के कारण कटऑफ ऊपर जायेगा.
रूचि कुमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन