पटना : करेंसी चेस्ट की सुरक्षा में भेजी बटालियन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बैंकिंग सुरक्षा के इतिहास में शनिवार को राज्य का नाम अग्रणी और नायाब प्रयोग के लिए दर्ज हो गया. पहली किसी राज्य में बैंक की सुरक्षा अब अत्याधुनिक हथियारों से लैस बैंक बटालियन करेगी. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन के महानिदेशक सह महासमादेष्टा राकेश कुमार मिश्र एवं आरबीआइ के डीजीएम (सुरक्षा) प्रशांत कुमार […]
विज्ञापन
पटना : बैंकिंग सुरक्षा के इतिहास में शनिवार को राज्य का नाम अग्रणी और नायाब प्रयोग के लिए दर्ज हो गया. पहली किसी राज्य में बैंक की सुरक्षा अब अत्याधुनिक हथियारों से लैस बैंक बटालियन करेगी. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन के महानिदेशक सह महासमादेष्टा राकेश कुमार मिश्र एवं आरबीआइ के डीजीएम (सुरक्षा) प्रशांत कुमार दयाल ने 16 जिलों के 62 करेंसी चेस्ट की सुरक्षा के लिये 440 जवानों को रवाना किया.
गांधी मैदान के समीप हुए रवानगी समारोह में राकेश कुमार मिश्र ने जवानों को चुस्त वर्दी – दुरुस्त निगाह का मूल मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि कठोर प्रशिक्षण के बाद बैंक बटालियन का हिस्सा बने जवानों को यह दिखाना है कि उनका बल किसी से कमजोर नहीं है. चुनिंदा होमगार्ड को अत्याधुनिक हथियारों से प्रशिक्षित किया गया है. मिश्र ने बताया कि आरबीआइ के साथ मंथन करने के बाद पूरे राज्य में एककीकृत तरीके से सुरक्षा ड्यूटी पर होमगार्ड को प्रतिनियुक्त किया गया है.
किस जिले को कितने मिले बैंक बटालियन : अररिया- 2 , अरवल-1 , औरंगाबाद- 3, बांका-1, पूर्वी चंपारण- 3, गया- 9, जमुई- 1, जहानाबाद-2, कैमूर- 1, किशनगंज- 1, लखीसराय- 1, मधुबनी- 2, मुंगेर-3 , मुजफ्फरपुर- 9, नालंदा- 3, नवादा-1, रोहतास- 5, सीतामढ़ी- 3, सुपौल- 2, पश्चिमी चंपारण – पांच , वैशाली- 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










