पटना :बोर्ड परीक्षा को सीबीएसइ की काउंसेलिंग आज से
Updated at : 01 Feb 2020 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीबीएसइ की ओर से शनिवार को बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए काउंसेलिंग शुरू हो रही है. 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स साइकोलॉजिकल काउंसेलिंग में फोन कर समस्या का समाधान पा सकते हैं. बोर्ड ने आइवीआरएस की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 11 8004 जारी किया है. […]
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ की ओर से शनिवार को बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए काउंसेलिंग शुरू हो रही है. 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स साइकोलॉजिकल काउंसेलिंग में फोन कर समस्या का समाधान पा सकते हैं. बोर्ड ने आइवीआरएस की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 11 8004 जारी किया है.
फोन कर स्टूडेंट्स या पैरेंट्स भी एक्सपर्ट से जानकारी ले सकते हैं. इसके साथ प्री-रिकॉर्डेड सूचनाओं को भी सुन सकते हैं, जिसमें परीक्षा की बेहतर तैयारी, समय और तनाव प्रबंधन के लिए सुझाव दिये जायेंगे. काउंसेलिंग सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगी. सीबीएसइ की ओर से प्री-एग्जाम साइकोलॉजिकल काउंसेलिंग का यह 23वां संस्करण है. पीअारओ रमा शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स को नि:शुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया जा रहा है. 30 मार्च तक छात्र किसी भी तरह के प्रश्न पूछ सकते हैं.
वेबसाइट पर भी सामग्री उपलब्ध :
आइवीआरएस के अलावा, भारत और विदेश में स्थित सीबीएसइ से संबद्ध स्कूलों के 95 प्रधानाध्यापकों और प्रशिक्षित काउंसेलरों की ओर से एक ही टोल फ्री नंबर पर लाइव टेली-काउंसेलिंग की जायेगी. भाग लेने वाले प्रधानाचार्य, परामर्शदाता भारत के अलावा नौ अन्य देशों में भी उपलब्ध होंगे. इसके साथ
ही अन्य ऑडियो-विजुअल सामग्री भी www.cbse.nic.in पर उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




