पटना : मोतिहारी व वैशाली के जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य खाद्य विभाग ने बुधवार को तीन खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित अधिकारियों में पूर्वी चंपारण के जिला आपूर्ति अधिकारी सत्य नारायण महतो, वैशाली के जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज कुमार व खगड़िया जिले के चाेथम और मानसी के प्रखंड खाद्य आपूर्ति अशोक कुमार चौधरी शामिल हैं. सत्यनारायण महतो, मनोज […]

विज्ञापन
पटना : राज्य खाद्य विभाग ने बुधवार को तीन खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित अधिकारियों में पूर्वी चंपारण के जिला आपूर्ति अधिकारी सत्य नारायण महतो, वैशाली के जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज कुमार व खगड़िया जिले के चाेथम और मानसी के प्रखंड खाद्य आपूर्ति अशोक कुमार चौधरी शामिल हैं. सत्यनारायण महतो, मनोज कुमार को इ-केवायसी व डुप्लीकेट आधार की खराब प्रगति के संबंध में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है. प्रखंड खाद्य अधिकारी अशोक कुमार चौधरी बिना सूचना के मुख्यालय से गायब थे. खाद्य विभाग ने सुपौल जिले के वीरपुर व त्रिवेणीगंज प्रखंड के एसडीओ व जिला आपूर्ति अधिकारी को नोटिस दिया गया है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन