पटना :ऑनलाइन जनरल टिकट बुक कराने वाले रेलयात्री बढ़े

Updated:
विज्ञापन

पटना : जनरल डिब्बे व पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री अब ऑनलाइन टिकट बुक कराने लगे हैं. इससे दिन-प्रतिदिन पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. स्थिति यह है कि पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यूटीएस मोबाइल एप लांच किया, तो महीनों तक इक्का-दुक्का […]

विज्ञापन
पटना : जनरल डिब्बे व पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री अब ऑनलाइन टिकट बुक कराने लगे हैं. इससे दिन-प्रतिदिन पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है.
स्थिति यह है कि पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यूटीएस मोबाइल एप लांच किया, तो महीनों तक इक्का-दुक्का यात्री मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक करा रहे थे. लेकिन, अब बड़ी संख्या में जनरल डिब्बे के यात्री मोबाइल एप से टिकट बुक करा रहे हैं. यही वजह है कि दिसंबर माह के अंत तक 29 लाख यात्रियों ने मोबाइल एप से टिकट बुक कराया, जिससे रेलवे को 5.34 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई.
पटना जंक्शन के मुख्य गेट पर जनरल टिकट के 18 काउंटर होने के बावजूद करबिगहिया छोर पर 10 काउंटर थे. इन काउंटरों पर टिकट लेने वाले यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं. स्थिति यह थी कि एक यात्री को टिकट लेने में कम-से-कम आधा घंटा समय लगता था. अब जंक्शन के मुख्य गेट पर काउंटरों की संख्या आधे से भी कम कर दी गयी. इसके बावजूद काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ नहीं दिखती है.
यात्रियों को भी किया गया जागरूक : यूटीएस मोबाइल एप का अधिक-से-अधिक रेलयात्री उपयोग करें. इसको लेकर पूमरे के जीएम, रेलमंडल के डीआरएम व सीनियर डीसीएम आदि अधिकारियों ने अपने निरीक्षण के दौरान यात्रियों को जागरूक किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन