पटना : एक महीने में न वेबसाइट पर न कॉलेज ही पहुंचा रिजल्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मगध विवि के पीजी सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट एक महीने पहले ही जारी कर दिया गया था. लेकिन, अब तक न वह वेबसाइट पर जारी हुआ है और न कॉलेज ही पहुंच रहा है. रिजल्ट बीच में कहां अटक गया यह विवि के परीक्षा नियंत्रक को भी नहीं पता है. परीक्षा […]
विज्ञापन
पटना : मगध विवि के पीजी सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट एक महीने पहले ही जारी कर दिया गया था. लेकिन, अब तक न वह वेबसाइट पर जारी हुआ है और न कॉलेज ही पहुंच रहा है. रिजल्ट बीच में कहां अटक गया यह विवि के परीक्षा नियंत्रक को भी नहीं पता है. परीक्षा नियंत्रक भृगुनाथ सिंह ने कहा कि रिजल्ट को जारी कर दिया गया है.
वेबसाइट पर तकनीकी कारणों से नहीं दिख रहा है. रिजल्ट काॅलेजों को भी भेज दिया गया है. वहीं, कॉलेजों में जब छात्र-छात्राएं जा रहे हैं, तो पता चल रहा है कि रिजल्ट अब तक कॉलेज नहीं आया है. कॉलेज व छात्रों दोनों को ही समझ में नहीं आ रहा है कि हो क्या रहा है.
परीक्षा नियंत्रक किसी निजी एजेंसी की ओर से रिजल्ट कॉलेजों में भेजने की बात कह रहे हैं. जबकि, छात्र तक वह किसी भी माध्यम से नहीं पहुंच रहा है. इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पीपीयू के पीएचडी कोर्स में नामांकन टेस्ट के लिए आवेदन नहीं कर पाये. इसके अतिरिक्त वे किसी रोजगार के लिए या दूसरे किसी यूनिवर्सिटी के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. सत्र पहले से लेट है. छात्र इस वजह से काफी असमंजस में हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन