पटना : छात्रा का पीछा करता पकड़ा गया युवक, मामला दर्ज

Updated at : 25 Jan 2020 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छात्रा का पीछा करता पकड़ा गया युवक, मामला दर्ज

पटना : मगध महिला कॉलेज की पढ़ने वाली छात्रा का पीछा करते हुए एक युवक कॉलेज गेट के अंदर पकड़ा गया. यह घटना दोपहर 12:30 बजे की है. युवक को कॉलेज के गार्ड और महिला पुलिस कर्मियों ने पकड़ा. उसकी पहचान खाजेकलां निवासी दानिश के रूप में की गयी. पकड़े जाने पर युवक ने कहा […]

विज्ञापन
पटना : मगध महिला कॉलेज की पढ़ने वाली छात्रा का पीछा करते हुए एक युवक कॉलेज गेट के अंदर पकड़ा गया. यह घटना दोपहर 12:30 बजे की है. युवक को कॉलेज के गार्ड और महिला पुलिस कर्मियों ने पकड़ा. उसकी पहचान खाजेकलां निवासी दानिश के रूप में की गयी. पकड़े जाने पर युवक ने कहा कि प्राचार्या से किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मिलने के लिए कॉलेज के अंदर गया था.
कॉलेज के अंदर वाले गेट पर मौजूद गार्ड ने प्राचार्या को बताया कि जिस छात्रा का वह युवक पीछा कर रहा था वह काफी डरी हुई है. छात्रा ने प्राचार्या को बताया कि युवक उसका पीछा आलमगंज से कर रहा था और वह उसे जानती नहीं है.
प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने टाउन एसपी को फोन कर
इस घटना के बारे में बताया. गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार प्रिंसिपल के बयान पर दानिश के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन