पटना : शहीदों के बच्चे बदल सकते हैं सेंटर, सीबीएसइ ने दी सुविधा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आर्म्ड फोर्स और पारा मिलिट्री फोर्स के शहीदों के बच्चों के लिए सुविधा पटना : सीबीएसइ ने शहीदों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा के लिए सुविधा प्रदान की है. बोर्ड ने कहा है कि 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शहीदों के बच्चों को परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा दी जायेगी. बोर्ड परीक्षा […]
विज्ञापन
आर्म्ड फोर्स और पारा मिलिट्री फोर्स के शहीदों के बच्चों के लिए सुविधा
पटना : सीबीएसइ ने शहीदों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा के लिए सुविधा प्रदान की है. बोर्ड ने कहा है कि 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शहीदों के बच्चों को परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा दी जायेगी. बोर्ड परीक्षा के लिए अपने शहर में परीक्षा केंद्र चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके अलावा वे दूसरे शहर में भी परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन कर सकते हैं.
परीक्षा नियंत्रक ने पुलवामा हमले के बाद सीबीएसइ ने 2019 में आर्म्ड फोर्स और पारा मिलिट्री फोर्स के शहीदों के बच्चों के लिए छूट देने की घोषणा की थी. वर्ष 2020 की परीक्षा में सीबीएसइ ने फैसला लिया है कि आर्म्ड फोर्स और पारा मिलिट्री फोर्स के जवान जो आतंकवादियों व चरमपंथियों के साथ लड़ रहे हैं और देश के लिए शहीद हुए हैं उनके बच्चों को बोर्ड परीक्षा में छूट दी जायेगी.
इसके साथ ही अगर स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाये हैं, तो वह अपनी सुविधानुसार परीक्षा दे सकते हैं. 2 अप्रैल, 2020 तक वे अपने स्कूल के माध्यम से प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकते हैं. अगर बच्चे चाहते हैं कि किसी विषय की परीक्षा वे बाद में देंगे, तो इसकी अनुमति भी उन्हें मिल जायेगी. ऐसे छात्र अपने स्कूल के अनुरोध कर सकते हैं. स्कूल रीजनल ऑफिस को पत्र भेजेगा. 31 जनवरी तक स्कूलों को रीजनल ऑफिस पत्र भेजना होगा, ताकि सीबीएसइ की ओर से आवश्यक स्टेप लिया जा सके.
कैलकुलेटर के प्रयोग के लिए देना होगा आवेदन
सीबीएसइ ने कहा है कि दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा में बेसिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कैलकुलेटर उन्हें ही उपयोग करने दिया जायेगा, जो दिव्यांग कैटेगरी में पहले से ही रजिस्टर्ड हैं. छात्रों को 28 जनवरी तक स्कूल से अनुरोध करना होगा, स्कूल के प्रिंसिपल वेरिफाइ कर 2 फरवरी तक रीजनल ऑफिस भेजेंगे. रीजनल ऑफिस अप्रूवल 10 फरवरी तक स्कूलों को भेजेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन