पटना : शटर उखाड़ कर मोबाइल दुकान में चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक्साइज कॉलोनी के सामने मौजूद अमित मोबाइल शॉप में चोरों ने हाथ साफ किया है. दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन उठा ले गये हैं. चोरों ने डेढ़ लाख नकद व करीब सात लाख के मोबाइल, बैट्री, चार्जर, कवर व अन्य अपने साथ ले गये हैं. चोरों ने […]
विज्ञापन
पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक्साइज कॉलोनी के सामने मौजूद अमित मोबाइल शॉप में चोरों ने हाथ साफ किया है. दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन उठा ले गये हैं.
चोरों ने डेढ़ लाख नकद व करीब सात लाख के मोबाइल, बैट्री, चार्जर, कवर व अन्य अपने साथ ले गये हैं. चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए राॅड का इस्तेमाल किया है. राॅड लगाकर बगल व नीचे से शटर को उठा दिया है. चोर मोबाइल अपने साथ ले गये हैं और डब्बा दुकान के बगल की गली में फेंक दिये हैं. रविवार की सुबह दुकान मालिक अमित कुमार को स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी. उसने पुलिस को सूचना दी. राजीव नगर थानेदार का कहना है कि दुकान का शटर उखाड़ दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन