द्वारका में संदिग्ध हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार, बिहार से हथियार खरीद दिल्ली में करता था सप्लाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 5:23 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के द्वारका इलाके से 26 वर्षीय एक संदिग्ध हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुड़गांव के कादीपुर गांव के निवासी राहुल उर्फ टुन्ना ने बिहार से हथियार खरीदे और दिल्ली के विभिन्न आपराधिक समूहों को आपूर्ति की. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एंटो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के द्वारका इलाके से 26 वर्षीय एक संदिग्ध हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुड़गांव के कादीपुर गांव के निवासी राहुल उर्फ टुन्ना ने बिहार से हथियार खरीदे और दिल्ली के विभिन्न आपराधिक समूहों को आपूर्ति की.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एंटो अल्फोंस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हथियार आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति बंदूक लेकर द्वारका के सेक्टर-28 स्थित बामडोली चौक पर शाम करीब चार बजे आने वाला है. अल्फोंस ने बताया कि इसके बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल जब्त की गयी. पूछताछ के दौरान, राहुल ने पुलिस को बताया कि आर्थिक संकट के कारण उसने विभिन्न अपराधियों के समूहों को हथियारों की आपूर्ति शुरू कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन