पटना : राजीव नगर में जाम से लोग परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : स्कूल खुलते ही शहर में जाम की परेशानी दिखने लगी है. शुक्रवार की दोपहर में राजीव नगर में लोग जाम से परेशान रहे. लोगों को काफी देर तक जाम में फंसना पड़ा. शुक्रवार को सभी कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10 बजे से होने से ऑफिस आवर में जानेवाले लोगों को काफी परेशानी हुई. […]
विज्ञापन
पटना : स्कूल खुलते ही शहर में जाम की परेशानी दिखने लगी है. शुक्रवार की दोपहर में राजीव नगर में लोग जाम से परेशान रहे. लोगों को काफी देर तक जाम में फंसना पड़ा. शुक्रवार को सभी कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10 बजे से होने से ऑफिस आवर में जानेवाले लोगों को काफी परेशानी हुई.
जहां-तहां स्कूली वाहन भी फंसे रहे. अपनी-अपनी गाड़ी से बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले को भी परेशानी हुई. भयंकर जाम होने के बावजूद मात्र दो ट्रैफिक पुलिस दिखे. वहीं, आशियाना-कुर्जी नाला मोड़ पर जगह कम होने से जाम की समस्या होती है. इसके बाद नाले के पूरब व पश्चिम तक वाहनों की कतार लग जाती है. ऑफिस आवर में यह स्थिति लगभग रोज होती है. इसके बावजूद इस इलाके में ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं किये जाते हैं. राजीव नगर पुराने रेलवे क्रॉसिंग के पास फ्लाइओवर के निर्माण के कारण वहां सड़क की चौड़ाई कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन