पटना :खाद्य विक्रेता आज कराएं रजिस्ट्रेशन और ले सकते हैं लाइसेंस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : शहर में खाने-पीने के सामान बेचने वाले सभी तरह के दुकानदार शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, पटना में अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर लाइसेंस ले सकते हैं. इसकेलिए इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल परिसर में शिविरलगाया जायेगा. दुकानदारों के लिए यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच […]
विज्ञापन
पटना : शहर में खाने-पीने के सामान बेचने वाले सभी तरह के दुकानदार शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, पटना में अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर लाइसेंस ले सकते हैं. इसकेलिए इनकम टैक्स गोलंबर के पास स्थित न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल परिसर में शिविरलगाया जायेगा.
दुकानदारों के लिए यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा. इसके लिए खाद्य वस्तु विक्रेताओं को अपना आधार कार्ड और रेंट एग्रीमेंट लेकर आना होगा. फुटपाथी दुकानदारों को सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी लेकर आनी है. इसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये और बिक्री करने का लाइसेंस शुल्क एक वर्ष के लिए दो हजार रुपये देने होंगे. खाद्य वस्तु निर्माताओं के लिए इससे अधिक राशि शुल्क में देनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन