पटना : शिवानंद, तेज प्रताप और तनवीर हसन ने कहा, एनआरसी विनाशकारी कानून
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : एनआरसी, सीएए के खिलाफ सब्जीबाजार में चल रहे धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, तेज प्रताप यादव और तनवीर हसन पहुंचे. राजद नेताओं में धरना स्थल पर सबसे पहले शाम चार बजे राजद नेता शिवानंद पहुंचे. उन्होंने कहा कि मैं संघर्ष कर रहे लोगों का मनाेबल बढ़ाने नहीं, खुद संघर्ष […]
विज्ञापन
पटना : एनआरसी, सीएए के खिलाफ सब्जीबाजार में चल रहे धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, तेज प्रताप यादव और तनवीर हसन पहुंचे. राजद नेताओं में धरना स्थल पर सबसे पहले शाम चार बजे राजद नेता शिवानंद पहुंचे. उन्होंने कहा कि मैं संघर्ष कर रहे लोगों का मनाेबल बढ़ाने नहीं, खुद संघर्ष करने आया हूं. उन्होंने इस कानून को विनाशकारी बताया. वे दो घंटे से अधिक समय तक रहे. इसके बाद राजद के वरिष्ठ नेता तनवीर हसन पहुंचे.
वे भी करीब एक से डेढ़ घंटे तक धरना स्थल पर रहे. उन्होंने लोगों को एनआरसी और सीएए की खामियों को विस्तार से बताया. इसके बाद करीब शाम 6:45 बजे राजद नेता तेज प्रताप पहुंचे. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला. कहा कि आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के दौर में संविधान विरोधी कानून लागू कर दिया गया. इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव खुर्शीद आलम सिद्दीकी और राजद छात्र विंग के तमाम कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन