सख्ती : दानापुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन

दानापुर : नगर को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर जिला व अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दंडाधिकारी सह प्रशिक्षु राजस्व पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय से नासरीगंज […]

विज्ञापन

दानापुर : नगर को अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर जिला व अंचल प्रशासन ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दंडाधिकारी सह प्रशिक्षु राजस्व पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय से नासरीगंज तक सड़क के दोनों किनारे 75 झोंपड़ियों व छह पक्के छज्जे को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया. उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों ने सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर लिया था. इससे दानापुर-गांधी मैदान मुख्य संकीर्ण हो गया था.
इसी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय से नासरीगंज तक अतिक्रमण हटाया गया. सड़क के दोनों किनारे पर अतिक्रमण की गयी जगहों को खाली कराया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन