ePaper

अपराध की योजना बनाते पांच अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 11 Jan 2020 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते पांच अपराधी गिरफ्तार

दानापुर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात अपराध की योजना बनाते हुए इलमीतल में खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी पिस्तौल व चार गोलियां बरामद हुईं. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ राजधानी के विभिन्न थानों में अापराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधियों […]

विज्ञापन

दानापुर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात अपराध की योजना बनाते हुए इलमीतल में खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देसी पिस्तौल व चार गोलियां बरामद हुईं. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ राजधानी के विभिन्न थानों में अापराधिक मामले दर्ज हैं.

गिरफ्तार अपराधियों में राजा बाजार मोहल्ला निवासी अजय चौधरी उर्फ आनंद चौधरी, नासरीगंज बिस्कूट फैक्टरी रोड निवासी बबन कुमार, रुकनपुरा निवासी रंजीत कुमार, हनुमान नगर निवासी राहुल सिन्हा व चितकोहरा निवासी लालबाबू कुमार शामिल हैं. एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी दानापुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे.
सूचना मिलने पर दानापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. एसएसपी श्री शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने दलबल के साथ इमलीतल खंडहरनुमा मकान की घेराबंदी करते हुए सभी को खदेड़कर पकड़ा.
अपहृत छात्र को पुलिस ने किया बरामद
फुलवारीशरीफ. बेउर थाना क्षेत्र के हरनीचक के नजदीक बाजार से सब्जी लाने जा रहे तीसरी कक्षा के छात्र का अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया. शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
अच्छी बात यह रही कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत छात्र को पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. अपहरणकर्ता की पहचान बक्सर जिले के संतोष कुमार के तौर पर हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन