गणतंत्र दिवस : इस बार आर्मी के जवान भी होंगे शामिल, 17 विभागों की झांकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित परेड में इस बार सेना की टुकड़ी भी शामिल होगी. आर्मी की एक टुकड़ी के अलावा अर्धसैनिक बल के साथ अन्य बल की टुकड़ियां भी रहेंगी.इस राजकीय कार्यक्रम में राज्यपाल की ओर से झंडात्तोलन किया जायेगा. इस दौरान 17 विभागों की ओर से झांकी निकाली जायेंगी. […]
विज्ञापन
पटना : गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित परेड में इस बार सेना की टुकड़ी भी शामिल होगी. आर्मी की एक टुकड़ी के अलावा अर्धसैनिक बल के साथ अन्य बल की टुकड़ियां भी रहेंगी.इस राजकीय कार्यक्रम में राज्यपाल की ओर से झंडात्तोलन किया जायेगा. इस दौरान 17 विभागों की ओर से झांकी निकाली जायेंगी. जिसमें जल-जीवन-हरियाली, नीचे मछली-ऊपर बिजली जैसी थीम दिखेंगी. 11 जनवरी से गांधी मैदान में रिहर्सल परेड शुरू होने जा रही है, जो 24 जनवरी तक चलेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सेना समेत अन्य टुकड़ियां करेंगी परेड
आर्मी एक कंपनी, एक कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी एसएसबी, एक कंपनी आइटीबीपी, एक कंपनी सीआइएसएफ, एक कंपनी एसटीएफ, एक कंपनी बीएमपी पुरुष, एक कंपनी बीएमपी महिला, एक कंपनी जिला शस्त्र बल पुरुष, एक कंपनी जिला शस्त्र बल महिला, एक कंपनी ग्रामीण होमगार्ड, एक कंपनी शहरी होमगार्ड, एक कंपनी एनसीसी आर्मी गर्ल्स, एक कंपनी एनसीसी पुरुष, एक कंपनी एनसीसी एयरफोर्स, एक कंपनी एनसीसी नेवी, एक टोली बिहार स्काउट, एक टोली बिहार गाइड, 6 यूनिट स्वान दस्ता, एक यूनिट फायर ब्रिगेड, एक कंपनी एसडीआरएफ व एनडीआरएफ परेड में शामिल होगी.
इन 17 विभागाें की ओर से निकाली जायेंगी झांकी
नगर विकास व आवास विभाग : वर्षा जल संचयन
जीविका : वित्तीय समावेशन से जीविकोपार्जन व उद्यमिता विकास
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, उद्योग विभाग : ताड़ पेड़ पर आधारित उद्योग, नीरा
मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग : मद्य निषेध
परिवहन विभाग : सड़क सुरक्षा व मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना
महिला विकास निगम : महिला हिंसा के खिलाफ बिहार सरकार की मुहिम
कृषि विभाग : मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद : किताबों की दुनियां
राज्य स्वास्थ्य समिति : पीएमसीएच बनेगा देश का सबसे बड़ा अस्पताल
पर्यटन निदेशालय : बुद्धिस्ट सर्किट से जुड़े मुख्य पर्यटक स्थल
निर्वाचन विभाग : इलेक्टोरल लिटरेसी ऑफ स्ट्रांग डेमोक्रेसी
पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग : जल-जीवन-हरियाली
पथ निर्माण विभाग : सड़क सुरक्षा
ब्रेडा : नीचे मछली-ऊपर बिजली
ग्रामीण विकास
विभाग : जल-जीवन-हरियाली
खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग: पॉश मशीन की ओर से अनुदानित खाद्य वितरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन