पटना : अब सूबे में ही पढ़ सकते हैं इवेंट मैनेजमेंट
Updated at : 08 Jan 2020 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

अमित कुमार इग्नू से कर सकते हैं इवेंट मैनेजमेंट में डिप्लोमा, जनवरी सत्र के लिए चल रहा नामांकन पटना : इवेंट मैनेजमेंट कोर्स के लिए अब बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. पटना में इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) द्वारा इवेंट मैनेजमेंट कोर्स में डिप्लोमा कोर्स (डीइवीएमटी) शुरू किया गया है. इसका […]
विज्ञापन
अमित कुमार
इग्नू से कर सकते हैं इवेंट मैनेजमेंट में डिप्लोमा, जनवरी सत्र के लिए चल रहा नामांकन
पटना : इवेंट मैनेजमेंट कोर्स के लिए अब बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. पटना में इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) द्वारा इवेंट मैनेजमेंट कोर्स में डिप्लोमा कोर्स (डीइवीएमटी) शुरू किया गया है. इसका नामांकन इसी सत्र में शुरू हुआ है. जनवरी सत्र में छात्र नामांकन ले सकते हैं. 10 प्लस टू कर चुके कोई भी छात्र इस एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स को कर सकते हैं. माध्यम अंग्रेजी होगा. महेंद्रू सेंटर पर इसकी पढ़ाई भी करायी जायेगी. जनवरी सत्र के लिए नामांकन कराने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है. इग्नू के तहत छात्र-छात्राएं 197 कोर्स कर सकते हैं. इसमें यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं. इसमें सामान्य कोर्स और प्रोफेशनल दोनों तरह के कोर्स हैं. इसके लिए छात्रों को आठ हजार रुपये शुल्क लगेगा.
स्नातक-पीजी करते हुए भी कर सकते हैं एडऑन कोर्स : इग्नू में कई ऐसे कोर्स हैं, जो स्नातक करते हुए भी कर सकते हैं. यह छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स हैं. इन्हें एडऑन कोर्स कहते हैं. इसका फायदा यह है यह आपके रिज्यूमे को बेहतर करता है. स्नातक करते हुए छह महीने का फंक्शनल इंग्लिश या आइटी कंप्यूटर आदि कोर्स किया जा सकता है. मेडिकल में फर्स्ट एड के साथ ही टूरिज्म मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं. इसके अलावा कई कोर्स हैं, जो छात्रों को अपना कैरियर बनाने में मददगार साबित होते हैं. इसकी पढ़ाई भी संबंधित सेंटरों पर होती है.
सिर्फ इग्नू करा रहा कोर्स
इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स राज्य में सिर्फ इग्नू ही करा रहा है. इसी सत्र से इसकी शुरुआत हुई है. छात्रों को अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सारे नामांकन ऑनलाइन हो रहे हैं. दिक्कत हो, तो मीठापुर सेंटर पर आएं, नामांकन नि:शुल्क स्टूडेंट्स फेसिलिटेशन सेंटर के माध्यम से कर दिया जायेगा. ऑनलाइन स्टडी मेटेरियल यूज करने वालों को इग्नू छूट भी देती है.
डॉ अभिलाष नायक, निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय, पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




