पटना : 24 को पूरे प्रदेश में रालोसपा बनायेगी मानव शृंखला : उपेंद्र कुशवाहा

Updated:
विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 24 जनवरी को प्रदेश में मानव कतार बनाने जा रही है. यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान कही. औपचारिक संवाददाता सम्मेलन रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया था. रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने बताया कि इस […]

विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 24 जनवरी को प्रदेश में मानव कतार बनाने जा रही है. यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान कही. औपचारिक संवाददाता सम्मेलन रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया था.
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने बताया कि इस दिन कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी है. पार्टी पूरी गरिमा के साथ जयंती मनायेगी. जयंती कार्यक्रम के बाद पार्टी शिक्षा और रोजगार के लिए प्रदेशव्यापी मानव कतार बनायेगा. इसके लिए पार्टी व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है.
इससे पहले पंचायती राज परिषद में आयोजित पार्टी की बैठक में एनआरसी और सीएए के संबंध में प्रदेश, जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों काे प्रशिक्षण दिया गया. बैठक में एनआरसी और सीएए की बारीकियों को समझाते हुए उस पर पार्टी का स्टैंड बताया गया. उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेशाध्यक्ष भूदेव चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता भोला शर्मा मौजूद रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन