फुलवारीशरीफ में सब्जी विक्रेता का मिला कटा सिर, धड़ गायब
Updated at : 05 Jan 2020 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के वाल्मी परिसर के सटी झाड़ी में शनिवार को वृद्ध का कटा सिर मिला, जबकि धड़ गायब था. ग्रामीणों के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने कटे सिर की शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई. मगर एक घंटे के बाद ही कटे सिर की पहचान फुलवारी के बोचाचक […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के वाल्मी परिसर के सटी झाड़ी में शनिवार को वृद्ध का कटा सिर मिला, जबकि धड़ गायब था. ग्रामीणों के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने कटे सिर की शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई.
मगर एक घंटे के बाद ही कटे सिर की पहचान फुलवारी के बोचाचक रामनगर निवासी सब्जी विक्रेता हरिहर प्रसाद (60 वर्ष) के रूप में की गयी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जायजा लिया. बाद में पुलिस कटे सिर को कब्जे में लेकर थाने गयी. मृतक 23 दिसंबर से लापता था. मृतक की पत्नी शीला देवी ने तीन जनवरी को पति की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया था.
पुलिस उसके धड़ की खोज कर रही है. इस संबंध में मृतक के बेटे सूरज कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर को दो-तीन बजे घर से निकले थे. देर रात घर वापस नहीं आये तो हमलोग समझा की कहीं ठहर गये होंगे. कई बार ऐसा हुआ कि दो से तीन दिनों तक घर से गायब रहते थे. फिर चले आते थे. 25 दिसंबर को उसने अंतिम बार बात हुई थी कि हम दिल्ली एम्स में हैं सब ठीक-ठाक है. 28 या 29 दिसंबर तक घर आ जायेंगे. उसके बाद उनका मोबाइल बंद मिला.
अपने स्तर पर खोजबीन की गयी पर कहीं पता नहीं चला. अंत में तीन जनवरी को मां शीला देवी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. सूरज ने यह भी कहा कि कई बार उनके मोबाइल पर लगाने की कोशिश की मगर मोबाइल स्वीच आॅफ मिला. बेटे सूरज ने बताया कि पिता रुपये का लेनेदेन करते थे. वह निकट के एक कपड़े की दुकान में बीसी में रुपये लगाते थे.
वह वर्तमान में सब्जी नहीं बेचा करते थे. वैसे पहले खगौल और फुलवारी में साइकिल से सब्जी बेचा करते थे. मृतक का बेटा सूरज कुमार और भांजा कुंदन कुमार ने शव की पहचान की है. बेटे सूरज ने बताया कि मां डीएवी स्कूल में दाई का काम करती है.
भांजे ने बताया कि लोगों से सूचना मिली की वाल्मी से सटी झाड़ी में एक कटा सिर मिला है. हम लोग जब तक वहां पहुंचते पुलिस सिर को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया था. सिर की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी शीला देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. मृतक को एक बेटा और दो बेटी है. थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि जांच में कुछ सुराग मिले हैं. पुलिस उस पर कार्य कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




