बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला

Updated at : 01 Jan 2020 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला

पटना : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार सरकार ने बुधवार को 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. पटना जिले में बाढ़ उपसंभाग की बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक लिपि सिंह ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने गौरव मंगला […]

विज्ञापन

पटना : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार सरकार ने बुधवार को 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की. पटना जिले में बाढ़ उपसंभाग की बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक लिपि सिंह ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने गौरव मंगला की जगह ली है जिनका वैशाली स्थानांतरण किया गया है. लिपि सिंह उत्तर प्रदेर कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह की बेटी हैं.

आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं और राज्यसभा में कुमार की पार्टी जदयू के नेता हैं. लिपि सिंह ने मोकामा के विवादास्पद विधायक अनंत सिंह के घर से स्वचालित राइफल और ग्रेनेड बरामद किये जाने में अहम भूमिका निभायी थी. पटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) बनायी गयी हैं. उनकी जगह उपेंद्र शर्मा ने ली है, जो फिलहाल पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक हैं. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमित कुमार से रेलवे का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है. यह प्रभार अब मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार दारद को दिया गया है. दारद दरभंगा में पदस्थापित हैं.

बजट, अपील, कल्याण और बिहार मिलिट्री पुलिस के अतिरिक्त प्रभार को संभालने के लिए मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पारस नाथ को गया से पटना बुला लिया गया है. सीआईडी के आईजी अजिताभ को दरभंगा भेजा गया है, जबकि विशेष निगरानी का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस महानिरीक्षक (मद्यनिषेध) रत्न संजय कटियार की जगह अमृत राज ने ली है, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. कटियार ने पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी एवं कमजोर तबके) का पदभार संभाला है. इसी तरह और कई तबादले किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन