पटना :डीइओ ऑफिस के तीन कर्मियों पर गाज

Updated:
विज्ञापन

पटना : जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ स्थापना के खिलाफ शहर में पोस्टर-बैनर का असर मंगलवार को हुआ है. जिला शिक्षा कार्यालय में काम में लापरवाही को देखते हुए तीन लिपिक का विभाग बदल दिया गया है. काम में लापरवाही एवं शिक्षकों से मिलीभगत की शिकायत पर कर्मियों पर कार्रवाई हुई है. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन
पटना : जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ स्थापना के खिलाफ शहर में पोस्टर-बैनर का असर मंगलवार को हुआ है. जिला शिक्षा कार्यालय में काम में लापरवाही को देखते हुए तीन लिपिक का विभाग बदल दिया गया है. काम में लापरवाही एवं शिक्षकों से मिलीभगत की शिकायत पर कर्मियों पर कार्रवाई हुई है. जानकारी के अनुसार वेतनमान और वेतन रोकने से कुछ कर्मचारी निलंबित भी हो सकते है.
लिपिक संजय कुमार, गोपाल कुमार एवं वैंकटेश कुमार का विभाग बदला गया है. इसके साथ अन्य लोगों का भी विभाग एक-दो दिनों में बदला जायेगा. सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ स्थापना को हटाने की मांग को लेकर शहर में कई बैनर-पोस्टर लगाये गये थे.
पोस्टर में ‘ नियम विरुद्ध कार्य कर रहे एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग, गबन करने वाले ज्योति-केशव को हटाओ, जिला शिक्षा कार्यालय पटना को बचाओ’ लिखा हुआ है. प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का बहुत काम पेंडिग था. इसी को देखते हुए पोस्टर शहरों में लगाया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन