पटना में यूनाइटेड बैंक की शाखा में दिनदहाड़े डकैती, लाखों लूटकर फरार हो गये डकैत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना :बिहारकीराजधानी पटना के स्टेशन गोलंबर के पास मंगलवार को यूनाइटेड बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैत घुस गये और करीब दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक, बैंक के अंदर डकैत लूट मचा रहे थे और बाहर भीड़ में खड़ी पटना की पुलिस तमाशा देख रही थी. बताया जा […]

विज्ञापन

पटना :बिहारकीराजधानी पटना के स्टेशन गोलंबर के पास मंगलवार को यूनाइटेड बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैत घुस गये और करीब दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक, बैंक के अंदर डकैत लूट मचा रहे थे और बाहर भीड़ में खड़ी पटना की पुलिस तमाशा देख रही थी. बताया जा रहा है कि पुलिस कुछसमझ पाती, इससे पहले डकैत लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.

विज्ञापन

मिल रही जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े तीन बजे दिन में बैंककीशाखा के अंदर कुछ हथियारबंद डकैत घुस गये और कैश काउंटर से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल हो गये. इस दौरान बैंक के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बैंक के बाहर लोगों की काफी भीड़ लगी रही. भीड़ में शामिल पुलिस जबतक कुछ कर पातीइससेपहले लूटकीघटनाको अंजामदेकर डकैत फरार होने में सफल हो गये. जानकारी के मुताबिक बैंक के कैश काउंटर से डकैतों नेदस लाख रुपये ले भागे हैं. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन