पटना : नगर विकास विभाग में 893 पदों पर अभियंताओं से तृतीय श्रेणी की बहाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : नगर विकास व आवास विभाग ने अभियंताओं के विभिन्न वर्गों के 893 पदों पर बहाली के लिए आवेदन तारीख जारी कर दी है. संविदा पर बहाल करने के लिए विभिन्न वर्गों के लिए प्राइवेट सेक्टरों में काम कर रहे अभियंताओं को भी अनुभव के आधार पर आवेदन आमंत्रित किया गया है. विभाग ने […]
विज्ञापन
पटना : नगर विकास व आवास विभाग ने अभियंताओं के विभिन्न वर्गों के 893 पदों पर बहाली के लिए आवेदन तारीख जारी कर दी है. संविदा पर बहाल करने के लिए विभिन्न वर्गों के लिए प्राइवेट सेक्टरों में काम कर रहे अभियंताओं को भी अनुभव के आधार पर आवेदन आमंत्रित किया गया है.
विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख जारी कर दी है. नियोजन के लिए इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों को आठ जनवरी के शाम चार बजे तक आवेदन समर्पित करने को कहा गया है. ऑनलाइन आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट www.urben.bih.nic.in लिंक दिया गया है. लिंक पर क्लिक करने के बाद onlinerecruitment पोर्टल खुल जायेगा. वहां से क्लिक हियर टू अप्लाइ ऑनलाइन पर जाना होगा. वहां न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा. वहां से रजिस्ट्रेशन आइडी व पासवर्ड बनाने के बाद अागे के आवेदन भर सकते हैं.एक बार फाइनल अप्लीकेशन फार्म भरने और भेजने के बाद सुधार का अवसर नहीं दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन