फुलारीटांड़ : डीएसपी पर पथराव मामले में आठ नामजद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2019 9:22 AM

विज्ञापन

फुलारीटांड़ : मधुबन थाना क्षेत्र की पिपराटांड़ बस्ती में शुक्रवार की रात जुआ अड्डा पर छापेमारी में गये बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल सहित अंगरक्षक पर पथराव करने और पुलिस गिरफ्त से दो जुआरियों को छुड़ा लेने के मामले में मधुबन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पिपराटांड़ बस्ती के आठ लोगों को पुलिस ने […]

विज्ञापन
फुलारीटांड़ : मधुबन थाना क्षेत्र की पिपराटांड़ बस्ती में शुक्रवार की रात जुआ अड्डा पर छापेमारी में गये बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल सहित अंगरक्षक पर पथराव करने और पुलिस गिरफ्त से दो जुआरियों को छुड़ा लेने के मामले में मधुबन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पिपराटांड़ बस्ती के आठ लोगों को पुलिस ने नामजद और अन्य 40-45 अज्ञात के खिलाफ कांड अंकित कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धनबाद की स्पेशल पुलिस टीम शनिवार को बाइक से मधुबन थाना पहुंची. मधुबन पुलिस पिपराटांड़ बस्ती पहुंची और आरोपियों के घर छापेमारी की. लेकिन, आरोपी फरार हो गये.
मधुबन पुलिस घटनास्थल भी पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन ग्रामीण चुप्पी साधे रहे. मधुबन थाना के सअनि अवधेश कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत पर मधुबन थाना में कांड अंकित किया गया है. उसमें बताया गया है कि डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पिपराटांड़ बस्ती के काली मंदिर के समीप जुआ अड्डे पर छापेमारी की गयी.
इस दौरान पिपराटांड़ बस्ती के अजय कुमार पांडेय, मेघु राय को पुलिस ने हिरासत में लिया.ये बनाये गये नामजद : अजय कुमार पांडेय, मेघु राय, राहुल महतो, राजेश महतो, सुवेश महतो, बीरूलाल महतो, संतोष महतो और प्रकाश महतो के अलावा 40-45 अज्ञात. उन पर कांड संख्या 94/19 भादवि धारा 147, 148, 149, 341, 323, 353, 337, 225, 307 एवं जुआ अधिनियम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन