पटना : टेंट में जमीन पर सोने को मजबूर पुलिसकर्मी
Updated at : 27 Dec 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शीतलहरी में लोदीपुर स्थित पटना पुलिस लाइन में टेंट के अंदर जमीन पर पुलिसकर्मी सोने को मजबूर हैं. इतनी ठंड के बावजूद उनके रहने व सोने की व्यवस्था बदतर है. करीब 500 की संख्या में होमगार्ड के जवान लाइन के फील्ड में बने टेंट में रह रहे हैं तो करीब 600 की संख्या […]
विज्ञापन
पटना : शीतलहरी में लोदीपुर स्थित पटना पुलिस लाइन में टेंट के अंदर जमीन पर पुलिसकर्मी सोने को मजबूर हैं. इतनी ठंड के बावजूद उनके रहने व सोने की व्यवस्था बदतर है. करीब 500 की संख्या में होमगार्ड के जवान लाइन के फील्ड में बने टेंट में रह रहे हैं तो करीब 600 की संख्या में कांस्टेबल बैरक के आंगन में बने टेंट में रह कर किसी तरह अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं. प्रभात खबर ने पुलिसकर्मियों के रहने व सोने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार की रात 9.30 बजे पुलिस लाइन का मुआयना किया. इस दौरान वहां की स्थिति ऐसी पायी गयी, जिसमें कोई भी इस तरह की व्यवस्था में नहीं रह सकता है. जबकि दिन भर ड्यूटी बजाने के बाद थक-हार कर पुलिसकर्मी लाइन में आते हैं और उन्हें इसी बदतर व्यवस्था में रहना पड़ रहा है.
टेंट के अंदर कुछ पुलिसकर्मी खाना बनाते हुए दिखे तो कुछ नींद के आगोश में पहुंच गये थे. पुलिसकर्मी एक साथ तीन-चार कंबल को ओढ़ कर किसी तरह सोये हुए थे. एक-दो पुलिसकर्मी जमीन पर सोये हुए मिले. दीगर बात यह है कि इतनी ठंड में टेंट के अंदर रहने से कई पुलिसकर्मियों की तबीयत खराब हो सकती है. इस तरह की व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच अंदर ही अंदर आक्रोश है.
टेंट भी पूरी तरह से नहीं है बंद, कई जगहों से है खुला हुआ
टेंट भी पूरी तरह से बंद नहीं था. कई जगहों से खुला हुआ था, जिससे हवा का प्रवेश आसानी से हो सकता है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी ठंड में किस तरह पुलिसकर्मी वहां रह रहे हैं. एक पुलिसकर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अगर टेंट ही लगाया गया है तो उसे तो कम से कम ठीक करा दिया जाता. यह काम पुलिस लाइन के अधिकारियों द्वारा ही किया जा सकता है. इसके लिए किसी आलाधिकारी की भी जरूरत नहीं है.
बैरक की भी हालत बदतर
बैरक के अंदर भी हालत खराब है. कई खिड़कियां टूटी हुई है और उससे आसानी से ठंडी हवा का प्रवेश हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




