पुलिस के समक्ष फरार पॉक्साे एक्ट के अभियुक्त का आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन

बिहटा : थाना क्षेत्र के पैनाल गांव में बुधवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने गयी पुलिस के समक्ष पांच वर्षों से फरार पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त पैनाल गांव निवासी रामदेव पाल का पुत्र गणेश पाल है. उसे पटना की कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गयी है. […]

विज्ञापन

बिहटा : थाना क्षेत्र के पैनाल गांव में बुधवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने गयी पुलिस के समक्ष पांच वर्षों से फरार पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त पैनाल गांव निवासी रामदेव पाल का पुत्र गणेश पाल है. उसे पटना की कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गयी है. बिहटा के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि पैनाल गांव के गणेश पाल पर पटना के कोतवाली थाना में कांड संख्या 489/14 के तहत किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उसे फरार रहने के कारण कोतवाली पुलिस न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिये बिहटा आयी थी. जिसके लिए कोतवाली थाने की एएसआइ सुजाता राय व बिहटा थाना के एसआइ मुकेश कुमार के साथ पुलिस की टीम उसके घर पर कुर्की करने गयी थी. कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही गणेश पाल ने आत्मसमर्पण कर दिया. उसे बुधवार की शाम कोतवाली पुलिस साथ ले गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन