छेड़खानी मामला : छात्रा समेत तीन के बयान दर्ज
Updated at : 22 Dec 2019 10:05 AM (IST)
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक की बढ़ रहीं मुश्किलें पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक प्रबंधन संस्थान के निदेशक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को पीड़ित छात्रा समेत तीन महिलाओं के बयान दर्ज किये हैं. इन्होंने पुलिस के सामने निदेशक की कई खामियां बतायीं. छात्रा […]
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक की बढ़ रहीं मुश्किलें
पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक प्रबंधन संस्थान के निदेशक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को पीड़ित छात्रा समेत तीन महिलाओं के बयान दर्ज किये हैं.
इन्होंने पुलिस के सामने निदेशक की कई खामियां बतायीं. छात्रा की मानें तो थाने में मामला दर्ज होने के बाद संस्थान के कई लोगों ने केस वापस करने का दबाव दिया. जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित निदेशक से बयान लेने के लिए पुलिस प्रबंधन संस्थान गयी थी, लेकिन वह निजी काम से बिहार से बाहर दूसरे राज्य में हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार को निदेशक पटना आ जायेंगे. सोमवार तक पुलिस उनसे बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




