पंडारक : बंद की पूर्व संध्या पर राजद ने निकाला मशाल जुलूस

Updated at : 21 Dec 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पंडारक : बंद की पूर्व संध्या पर राजद ने निकाला मशाल जुलूस

पंडारक : बिहार बंद की पूर्व संध्या पर राजद पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकताओं ने ंशुक्रवार की शाम ममरखावाद में मशाल जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्न ग्रामीण सड़कों ंसे गुजरता हुआ उच्च पथ पर पहुंचा. इस दौरान कार्यकताओं ने दुकानदारों व्यवासियों तथा लोकल वाहन मालिकों से अपना-अपना कारोबार शनिवार को […]

विज्ञापन
पंडारक : बिहार बंद की पूर्व संध्या पर राजद पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकताओं ने ंशुक्रवार की शाम ममरखावाद में मशाल जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्न ग्रामीण सड़कों ंसे गुजरता हुआ उच्च पथ पर पहुंचा. इस दौरान कार्यकताओं ने दुकानदारों व्यवासियों तथा लोकल वाहन मालिकों से अपना-अपना कारोबार शनिवार को बंद रखने की गुहार लगायी. कार्यकताओं ने लोगों ंसे अपील की कि वे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बिहार बंद में अपना सहयोग करें. बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जायेगा.
फतुहा. स्टेशन रोड स्थित कल्याण नाथ मंदिर के पास से राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन के सहयोगी दलों के द्वारा नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को आयोजित बिहार बंद को लेकर नगर राजद अध्यक्ष डाॅ दयानंद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की संध्या मशाल जुलुस निकाला गया. इस दौरान लोगों ने शनिवार को आयोजित बिहार बंद को सफल बनाने की अपील लोगो से की और दुकान बंद रखने का आह्वान किया.
मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, श्याम नंदन यादव, नवल यादव, भोला सिंह, मनोज यदुवंशी, सुधीर यादव, मो सरफराज सहित सैकड़ों राजद और महागठबंधन के कार्यकता मौजूद थे.
फुलवारीशरीफ : प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम मंशाल जुलूस निकाला और आम जंनता से बंद को सफल बनाने का आह्वान किया. फुलवारी में लोगों से शनिवार को राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की ओर से बिहार बंद सफल बनाने की अपील की गयी. राजद ने पार्टी कार्यालय नया टोला से जुलूस निकाला .
दुल्हिनबाजार : देर शाम शुक्रवार को स्थानीय बाजार में शनिवार को राजद की ओर से की जा रही बिहार बंदी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. जानकारी के अनुसार मशाल जुलूस दुल्हिन बाजार की सभी सड़कों व गलियों से होकर गुजरा.
इस दौरान सभी राजद कार्यकर्ता बंदी को सफल बनाने की बात कर रहे थे. मौके पर दुल्हिन बाजार जिला पार्षद सर्वेश यादव, प्रमुख पति संतोष यादव, विनय यादव, सोरमपुर पंचायत के मुखिया रामानुज यादव व नरही पिरही पंचायत के मुखिया संजय कुमार सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
पटना सिटी. राजद की ओर से आहूत शनिवार को बिहार बंद की सफलता के लिए शुक्रवार को नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला. पश्चिम दरवाजा से निकाला मशाल जुलूस अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा. जुलूस में पूर्व उप महापौर सह राजद के प्रदेश महासचिव संतोष मेहता,बलराम चौधरी, शिव मेहता, मो जावेद, मो शमशाद, रजनीश कुमार राय, अभिषेक रिंकू, अजीत कुशवाहा, साबिर अली, कांग्रेस के परवेज अहमद, मो शेरू, कुंदन माली, शाहिन अनवर, मो बसीउद्दीन, अख्तर अली, मो इजाजउद्दीन समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे. इन लोगों ने चौक पर सभा करते हुए बंद में सहयोग की अपील की.इधर मालसलामी से भी राजद नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन