पटना : अतिपिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ता रहेगा जदयू: आरसीपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि अतिपिछड़ों के मान-सम्मान की लड़ाई हमेशा से जदयू ने लड़ी है और आगे भी लड़ेगा. इसके लिए केंद्रीय स्तर पर जो आयोग बना है इसका विभाजन जल्द- से- जल्द कैटेगिरी के अनुसार किया जायेगा. अतिपिछड़ा वर्ग के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह ने कहा है कि अतिपिछड़ों के मान-सम्मान की लड़ाई हमेशा से जदयू ने लड़ी है और आगे भी लड़ेगा. इसके लिए केंद्रीय स्तर पर जो आयोग बना है इसका विभाजन जल्द- से- जल्द कैटेगिरी के अनुसार किया जायेगा. अतिपिछड़ा वर्ग के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लें.
वे शुक्रवार को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में किया गया था. मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मंत्री मदन सहनी व लक्ष्मेश्वर राय, बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद सतीश कुमार, भारती मेहता, रजिया कामिल अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन