पटना सिटी : मापदंड के अनुकूल करें टेंट सिटी का निर्माण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2019 9:33 AM
विज्ञापन
पटना सिटी : निर्धारित मापदंड के अनुकूल टेंट सिटी का निर्माण कार्य करें. 22 दिसंबर तक डॉरमेटरी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लें, ताकि कुछ कमी रह गयी है, तो उसे दो दिनों में ठीक किया जा सके. बुधवार को पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज ने ये निर्देश दिये. वह कंगन घाट पर […]
विज्ञापन
पटना सिटी : निर्धारित मापदंड के अनुकूल टेंट सिटी का निर्माण कार्य करें. 22 दिसंबर तक डॉरमेटरी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लें, ताकि कुछ कमी रह गयी है, तो उसे दो दिनों में ठीक किया जा सके. बुधवार को पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज ने ये निर्देश दिये.
वह कंगन घाट पर बन रही टेंट सिटी के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे थे. प्रबंधक निदेशक ने बताया कि लंगर हाॅल गुरुवार तक बना कर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. खंभे पर लाइटिंग की व्यवस्था की गयी है. डेकोरेशन कराया जा रहा है, हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में उपयोग आने वाले मेटेरियल व संगत को उपलब्ध होने वाले संसाधन की गुणवत्ता को मापा जा रहा है.
प्रबंध निदेशक ने इस दौरान बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक प्रितेश्वर प्रसाद व अन्य अधिकारियों निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलीम खान के साथ-साथ प्रबंधक कमेटी के अधीक्षक दलजीत सिंह व प्रबंधक दिलीप सिंह पटेल के साथ बैठक की. इसमें बिंदुवार समीक्षा की गयी. प्रबंध निदेशक ने बताया कि तख्त साहिब के लोगों के साथ टेंट सिटी में लगने वाले शाइनिंग बोर्ड व ब्रांड के डिजाइन पर भी जिसे सजाने का काम कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










