दो घंटे तक पार्किंग में खड़ी रही गो एयर की फ्लाइट, परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : खराब होने के कारण सोमवार को दो घंटे तक गो एयर की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट के पार्किंग में खड़ी रही. इसके कारण विमान के यात्री परेशान रहे. विमान में तकनीकी खराबी आ गयी थी, मरम्मत के बाद विमान नयी दिल्ली रवाना हुई. गो एयर की फ्लाइट G8133 अपने निर्धारित समय शाम 4.40 में […]
विज्ञापन
पटना : खराब होने के कारण सोमवार को दो घंटे तक गो एयर की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट के पार्किंग में खड़ी रही. इसके कारण विमान के यात्री परेशान रहे. विमान में तकनीकी खराबी आ गयी थी, मरम्मत के बाद विमान नयी दिल्ली रवाना हुई.
आपके शहर में
विज्ञापन
गो एयर की फ्लाइट G8133 अपने निर्धारित समय शाम 4.40 में दिल्ली से पटना अायी और इसे 30 मिनट बाद फ्लाइट G8134 बनकर दिल्ली जाना था. लेकिन विमान के इंजन में आयी तकनीकी खराबी की वजह से बोर्डिंग को रोक दिया गया और उसकी मरम्मत शुरू हुई. डेढ़ घंटे तक मरम्मत कार्य के बाद विमान फिर से उड़ने लायक हुआ. उसके बाद दोबारा बोर्डिंग शुरू हुई और शाम 7.05 में विमान पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई और वहां शाम 6.55 की बजाय रात 8.37 में यात्री पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन